मुंबई : MU में छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर
मुंबई : सरकार के उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार मुंबई विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं और अगली कक्षा में प्रवेश के बारे में छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल सुविधा शुरू की है. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि छात्र परीक्षा के संबंध में मार्गदर्शन और अगली कक्षा में प्रवेश के लिए इस हेल्पलाइन नंबर और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं.
कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण विश्वविद्यालय और कॉलेजों की परीक्षाओं के लिए उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा एक समिति नियुक्त की गई थी. द्वितीय और तृतीय वर्ष के स्नातक और द्वितीय वर्ष के स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए समिति के सुझावों के तहत निर्देश दिए गए थे. निर्देश के अनुसार विश्वविद्यालय परीक्षा और प्रवेश के लिए एक कार्य योजना तैयार कर रहा है. कार्य योजना में विस्तृत विवरण प्रकाशित किया जाएगा.
प्रवक्ता ने कहा कि छात्रों को परीक्षा और प्रवेश के बारे में दिए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल के जरिए मार्गदर्शन दिया जाएगा और उनकी समस्याओं को हल किया जाएगा. यह हेल्पलाइन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक उपलब्ध होगी. विश्वविद्यालय के हेल्पलाइन नंबर +9196190 34634 और +9193737 00797 और ई- मेल: examhelpline@mu.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है.