Latest News

कल्याण : लॉक डाउन के दौरान लगभग सभी लोगों को किसी न किसी तरह की परेशानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. करीब डेढ़ माह होने जा रहा है, लोगों का कामकाज पूरी तरह ठप्प पड़ा हुआ है. ऐसे में लाखों लोगों को दो वक्त की रोटी जुटा पाना मुश्किल हो रहा है. इस विकट परिस्थिति में दानवीर लोग पीछे नहीं हट रहे हैं, वह हर संभव भूखे गरीब लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं. 

लॉक डाउन के दौरान दुकानदारों व दुकान मालिकों के बीच में शीत युद्ध  शुरू हो गया है. जो व्यक्ति किराए की दुकान लेकर अपना तथा अपने परिवार का जीवन यापन करते थे और दुकान मालिक को समय पर किराया भी देते थे. लेकिन आज उनके सामने भी दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हुए हैं. एक महीने से ऊपर हो गया दुकान बंद होकर उनके पास कोई इनकम का जरिया नहीं है, ऐसे में वह कैसे अपने परिवार का पालन पोषण करे?

यह सवाल उनके सामने उपस्थित हो गया है, वहीं दूसरी तरफ जिस दुकान मालिक को किराया नहीं मिल पा रहा है, ऐसे कुछ दुकान मालिकों का कहना है कि दुकान के किराए से ही हम अपने परिवार का देखभाल किया करते थे, आज यह किराया बंद कर दिए हैं तो हमारे सामने भी विकट परिस्थिति आ गयी है. इनके बीच बढ़ते विवाद पर हस्तक्षेप करने के लिए कल्याण पश्चिम शिवसेना विधायक विश्वनाथ भोईर ने इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिख के इस मुद्दे पर जल्द से जल्द संज्ञान में लेने का निवेदन किया है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement