मुंबई : नागपुर जेल भी लॉकडाउन
मुंबई : जेलों में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर कोरोना प्रभावित इलाकों के साथ जेलों को पहले से ही लॉकडाउन किया गया है, अब नागपुर जेल को भी लॉकडाउन करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है.लॉकडाउन की अवधि तक जेल का मुख्य गेट बंद रहेगा.यह जानकारी गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दी है.
सरकार ने इसके पहले कोरोना प्रभावित मुंबई मध्यवर्ती कारागृह (आर्थर रोड जेल),ठाणे मध्यवर्ती कारागृह, येरवडा मध्यवर्ती कारागृह, भायखला जिला कारागृह, व कल्याण जिला कारागृह, औरंगाबाद व नाशिक जेल को लॉकडाउन करने का निर्णय लिया था. गृहमंत्री अनिल देशमुख के मुताबिक लॉकडाउन किए गए जेलों की कार्यपद्धति के मुताबिक नागपुर जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि जेल में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगायी जाय.जो अधिकारी व कर्मचारी जेल में ड्यूटी कर रहे हैं उनके भोजन व आवास की व्यवस्था जेल के अंदर ही की जाय.लॉकडाउन की अवधि तक जेल का मुख्य द्वार पूरी तरह बंद रहेगा.