Latest News

मुंबई : मानसून आने से पूर्व कोरोना महामारी के बीच बीएमसी ने मुंबई के 280 बड़े नालों की सफाई को तेज गति से शुरु कर दिया है. सफाई के कार्य में लगे ठेकेदारों को सख्त आदेश दिया गया है कि मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क का उपयोग अनिवार्य है. 

बीएमसी के अनुसार मुंबई में 264 किमी लंबे 280 बड़े नाले हैं  जिसकी साफ सफाई की जा रही है.  इन नालों में मुंबई शहर के 27 नाले, पूर्वी उपनगर के 111 नाले और पश्चिम उपनगर में 142  नाले हैं. 21.51 किमी लंबी मीठी नदी की साफ सफाई का काम पहले ही शुरू हो गया है. मुंबई में नालों की सफाई मार्च महीने से ही आरंभ हो जाती है, लेकिन कोरोना के कारण नाला सफाई में डेढ़ माह का विलंब हो गया है. बी एमसी अधिकारियों को उम्मीद है कि मानसून शुरु होने से पहले सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. मुंबई में प्रतिवर्ष 3 लाख 62 हजार मैट्रिक टन कचरा नालों से निकाला जाता है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement