Latest News

  जोगेश्वरी में पुलिस की चेतावनी के बाद भी बिना किसी जरूरी काम के सर सपाटा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत 10 मामले दर्ज किए गए हैं और दुपहिया, तीन पहिया एवं चार  पहिया कुल करीब 5 दशर्न वाहनों को पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है. गौरतलब हो कि कोरोना के प्रभाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा 21 दिन यानी 14 अप्रैल तक लॉक डाउन घोषित किया गया है और लोगों से अपने घर में ही रहने को कहा गया है फिर भी नागरिक बिना किसी जरूरी काम के अकारण ही वाहनों से घूमते दिखाई दे रहे इसको देखते हुए जोगेश्वरी में बिना कारण घूमने  वाले लोगों को एसीपी द्वारा चेतावनी दी गई थी कि अकारण नही घूमें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जयेगी फिर भी लोग घूमते नजर आये जिसके बाद मामला दर्ज करने एवं वाहन जप्त करने की कार्रवाई सुरु कर दी गई है और 10 मामले दर्ज कर  करीब 5  दर्जन वाहनों को जप्त किया गया है.

इससे पहले जोगेश्वरी के सहायक पुलिस ने अकारण गाड़ियों से घूमने वालों को चेतावनी दी थी कि बिना किसी कारण के घोमते पाये जाने पर गाड़ियां जप्त को जाएंगी फिर भी नागरिकों पर कोई असर दिखाई नहीं दिया जिसके बाद वाहन  जप्ती की कार्रवाई सुरु की गई है,  पुलिस आयुक्त ने बताया कि चेतावनी के बाद भी नागरिक खासकर युवा अकारण ही वाहनों से घूमते पाये गये  जिसके चलते विभिन्न जगहों पर  बिना किसी जरूरी काम के ही सैर सपाटा करते हुए घूमने वालों से करीब 5 दर्जन वाहनों को जप्त कर लाया गया है और विभिन्न पुलिस स्टेशनों में करीब 10 मामले दर्ज किए गए है एसीपी  कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement