Latest News

महाराष्ट्र में करुणा वायरस के मामले सामने आने लगे हैं। दिल्ली और आगरा के बाद अब महाराष्ट्र में भी कोरोना वायरस से संक्रमित 6 संदिग्ध मिले हैं। इन 6 में से 2 संदिग्धों को पुणे और बाकी 4 को मुंबई में अलग निगरानी में रखा गया है। इनमें से एक संदिग्ध चंद्रपुर जिले के वरोरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ये संदिग्ध हाल ही में इटली से लौटा था।फिलहाल वह भी डॉक्टरों (Doctors) की निगरानी में है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 149 लोगों की जांच की गई थी। जांच नेगेटिव आने के बाद इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 3 और लोगों की मेडिकल रिपोर्ट के आने का इंतजार है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चीन, हांगकांग, थाईलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, जापान, नेपाल, इंडोनेशिया, वियतनाम, इटली, ईरान और मलेशिया सहित कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आने वाले सभी यात्रियों की 'कोविड-19' की जांच की जा रही है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement