Latest News

महिला को कार में अगवाकर 17 दिनों तक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सहयोग करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह महिला पीड़िता की सहेली है। हालांकि अभी भी इस मामले में तीनों मुख्य आरोपी फरार हैं। सिहानी गेट थाने में दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने बताया था कि सितंबर-2019 में वह मायके आई थी। क्षेत्र में रहने वाले डेयरी कारोबारी की पत्नी से उसकी दोस्ती थी। छह सितंबर को सहेली पीड़िता को बाजार जाने के नाम पर साथ ले गई थी। कुछ दूर गई तो सहेली का पति कार लेकर आ गया। पीड़िता ने बताया कि कार में एक और व्यक्ति था। कार में बैठते ही आरोपियों ने उसे कुछ सूंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में थी। आरोप है कि मुकेश और दो अन्य आरोपियों ने बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की।
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर करीब 17 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे 23 सितंबर को फर्रुखाबाद में छोड़कर फरार हो गए। वहां से आने के बाद पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना चक्कर लगाए, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो महिला आयोग की शरण ली। सिहानी गेट थाना प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की सहेली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement