Latest News

रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता बेटी ने पांच दिन पूर्व पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पिता की करतूत को लेकर परिवार में मारपीट भी हुई थी। रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़ित युवती विवाहित है। ससुराल में विवाद होने के कारण वह तीन साल से मायके में माता-पिता के साथ रहती है। उसका पिता नशेड़ी है।  बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया जिसे लेकर पीड़िता की मां व पिता में विवाद हुआ। मंगलवार को पिता ने नशे की हालत में बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देने लगा। बेटी ने डायल 112 पर पुलिस से घटना को अवगत कराया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को  रानी की सराय थाना प्रभारी केशव प्रसाद द्विवेदी ने आरक्षी जितेन्द्र यादव, अंकित कुमार सिंह, शिवम सिंह, दिपांशु सिंह के साथ घेरा बंदी कर शाह पुलिया मेंहनगर रोड से  रविवार की सुबह गिरफ्तार किया है।  

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement