Latest News

दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के वसुंधरा से प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी कार रात डेढ़ बजे चोर उड़ा ले गए। कार चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।  कुमार विश्वास अपने परिवार के साथ वसुंधरा सेक्टर तीन में रहते हैं। शनिवार रात काले रंग की एक कार में सवार होकर आए कुछ बदमाश सेक्टर तीन स्थित कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी उनकी एसयूवी कार चोरी कर ले गए।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में काली कार में आए चोर एसयूवी कार चोरी करके ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन का कहना है कि कुमार विश्वास के मैनेजर वरदान शर्मा की तरफ से शिकायत दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement