Latest News

नई दिल्ली : शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के बीच शख्स द्वारा की गई फायरिंग पर देशभर में गुस्सा है। कुछ ऐसा ही ट्वीट ऐक्ट्रेस सोनम कपूर ने किया। उन्होंने इसे बांटनेवाली राजनीति की उपज बताया। सोनम ने लिखा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि भारत में ऐसे गोलीबारी भी होगी।
शाहीन बाग में फायरिंग से जुड़े एक खबर को शेयर करते हुए सोनम कपूर अहूजा ने लिखा, यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा तक नहीं था कि ऐसा भारत में होगा। बांटनेवाली यह खतरनाक राजनीति बंद होनी चाहिए। यह घृणा को बढ़ावा दे रही है। अगर आप हिंदू धर्म को मानते हैं तो समझिए कि यह धर्म कर्म और धर्म का है और यह दोनों में से कुछ नहीं है।'
क्या है मामला
जामिया नगर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग के दो दिन बाद शनिवार को शाहीन बाग में गोली चली। एक शख्स ने CAA के खिलाफ धरना स्थल से कुछ ही दूर हवा में दो गोलियां चलाईं। फायरिंग की आवाज सुन मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
आसपास के लोगों ने बताया कि पुलिस जब उसे ले जा रही थी, तो वह ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहा था। जब लोगों ने उससे पूछा कि ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा, ‘हमारे देश में किसी और की नहीं चलेगी। सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।’


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement