Latest News

मुंगेर के पूरबरसराय ओपी क्षेत्र में नजदीकी महिला रिश्तेदार ने लोढ़ी से हमला कर सरकारी कर्मचारी की हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल लोढ़ी और सबूत मिटाने के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक जमुई जिले का रहने वाला था।
एसपी लिपि सिंह ने शुक्रवार शाम पूरबसराय थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पूरासराय में हुई हत्या के बाद युवक के नजदीकी महिला रिश्तेदार के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मामले के खुलासे के लिए तत्काल एएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। इसके साथ ही मोबाइल सीडीआर व अन्य साक्ष्य के आधार पर मृतक के नजदीकी रिश्तेदार से पूछताछ की गई।
महिला ने पुलिस को बताया कि मृतक उसका नजदीकी रिश्तेदार था और उससे कई वर्षों से अवैध संबंध था। इसी बीच किसी दूसरे से संबंध होने पर उसने लोढ़ी से हमला कर हत्या कर दी। मृतक पूरबरसराय ओपी क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। उसकी शादी 2016 में भागलपुर जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र में हुई थी।
शुक्रवार की सुबह पूरबसराय ओपी पुलिस गश्ती के दौरान एक घर के दरवाजे पर खून से लथपथ मृत युवक को देखा। घर का दरवाजा खटखटाने पर निकली महिला ने कहा वह उसका नजदीकी रिश्तेदार है। रात में ही घर से निकला था लेकिन नहीं लौटा। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल की सूचना एएसपी हरिशंकर कुमार सहित कई थानों की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन करने लगे।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement