Latest News

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा के राम नगर (खंदौली) में बुधवार को एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया गया। उस ग्रुप को देखकर व्यक्ति के होश उड़ गए। ग्रुप किसी पाकिस्तानी ने बनाया था। जिसमें कहा गया कि आपका नंबर कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रुपये की लॉटरी के लिए चुना गया है। पीड़ित ने थाना खंदौली में मामले की शिकायत की है। घटना सुबह साढ़े छह बजे की है। थाना खंदौली के राम नगर निवासी अनीष उपाध्याय ने थाने में शिकायत की है। कहा है कि सुबह उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मोबाइल देखा तो उसका नंबर एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा हुआ था। ग्रुप का एडमिन पाकिस्तान का था। उसके मोबाइल नंबर के आगे पाकिस्तान का कोड था। अनीष ने जब ग्रुप के मैसेज देखे तो उसके होश उड़ घए। मैसेज में कहा गया था कि आपका नंबर कौन बनेगा करोड़पति के लिए लॉटरी में चुना गया है। आपकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। इसके बाद पीड़ित के फोन पर व्हाट्सएप कॉल भी आई। कॉल करने वाले ने फिर से 25 लाख रुपये की लॉटरी की बात कही। पीड़ित समझ गया कि यह शातिरों की कॉल है। पीड़ित ने थाना खंदौली में मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement