Latest News

मुंबई, एएनआइ। मुंबई में एक 25 साल की महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक 60 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना मुंबई के बांद्रा इलाके में में सामने आई है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब एक अस्पताल ने जानकारी दी कि एक महिला उनके यहां गंभीर हालत में भर्ती कराया गया

पुलिस ने बताया कि महिला को नौकरी दिलाने के बहाने कथित तौर पर व्यक्ति ने दुष्कर्म किया।फिलहाल इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपr ने उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया, जहां वह अकेली रहती है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने महिला के साथ काफी क्रूर तरीके से दुष्कर्म किया।अधिकारी ने कहा कि घटना तब सामने आई जब महिला बुरी तरह से बीमार हो गई, जिसके बाद आरोपी उसे भाभा अस्पताल ले गया। इसके बाद आरोपी को सोमवार रात उनके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया।
क्या है मामला ?
आरोपी महिला को बहला-फुसलाकर ले गया था। महिला आश्रय की तलाश में एक बस स्टॉप पर खड़ी थी। इसके बाद आरोपी एक नौकरानी के रूप में नौकरी का वादा करके उसे अपने साथ ले गया।उत्तर प्रदेश की रहने वाली यह महिला अपने पति के साथ लड़ाई के बाद मुंबई आई थी, अधिकारी ने कहा कि पीड़ित को शहर में कोई नहीं जानता और भाषा समझने में भी उसे  समस्या थी।

बांद्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विजयलक्ष्मी हिरेमठ ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पुलिस को अस्पताल से घटना के बारे में पता चला।अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पत्नी ने उसे 20 साल पहले छोड़ दिया था और वह फिलहाल अमेरिका में रह रही हैं। बता दें, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement