5 साल पूरे करने वाले महाराष्ट्र के दूसरे सीएम फडणवीस के नाम देश में तीसरा सबसे छोटा कार्यकाल भी
मुंबई : महाराष्ट्र में विधानसभा के नतीजे आने के एक महीने बाद कई बार राजनीतिक समीकरण बदले और आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने रातों-रात सरकार बना ली। हालांकि, एनसीपी नेता अजित पवार के समर्थन से बनी सरकार उनके इस्तीफे के साथ ही गिर गई और फडणवीस के नाम एक साथ दो रेकॉर्ड दर्ज हो गए। अपने पहले कार्यकाल में फडणवीस राज्य के इतिहास में 5 साल पूरे करने वाले दूसरे सीएम बन गए थे और दूसरी बार कुर्सी पर बैठने के तीन दिन बाद इस्तीफा देते ही देश में तीसरे सबसे छोटे कार्यकाल वाले सीएम भी बन गए।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.