Latest News

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा ने सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की लड़ाई पर रिएक्ट किया है. इस झगड़े को लेकर सोशल मीडिया दो गुटों में बंटा हुआ है. डॉली ने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को समर्थन किया है और असीम रियाज के जल्दी ठीक होने की कामना की है.  डॉली ने ट्वीट कर लिखा- जलन एक भयंकर बीमारी है. जल्दी से ठीक हो जाओ. ये ट्वीट असीम के लिए है. असीम जल्द ठीक हो जाए. कल के एपिसोड में उसकी अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के प्रति नफरत देखने को मिली. डॉली बिंद्रा ही नहीं विंदू दारा सिंह, काम्या पंजाबी, करणवीर बोहरा समेत कई सेलेब्स ने सिद्धार्थ का सपोर्ट किया है. वहीं पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी, जो अक्सर सिद्धार्थ के सपोर्ट में खड़ी रही हैं, इस बार सिद्धार्थ का बिहेवियर उन्हें भी पसंद नहीं आया है. आकांक्षा ने एक इंटरव्यू में कहा- आज के एपिसोड में मुझे सिद्धार्थ गलत लगा. वो हमेशा सही नहीं हो सकता. सिद्धार्थ ने असीम को जोर से धक्का दिया था. बल्कि असीम ने उसे बस छुआ था. सिद्धार्थ को पता नहीं चलता लेकिन वो बिना बात के एग्रेसिव हो जाता है. ऐसा करके वो असीम रियाज के केस को ज्यादा स्ट्रॉन्ग कर रहा है. बिग बॉस हाउस में पारस असीम-सिद्धार्थ की लड़ाई का फायदा उठाते हुए नजर आ रहे हैं. इस पर बोलते हुए आकांक्षा ने कहा- पारस को जानते हुए मुझे पता है वो अपना गेम खेलेगा. सिद्धार्थ-असीम की लड़ाई का फायदा उठाएगा. उसका गेम अब और स्ट्रॉन्ग होगा. बता दें, सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला-असीम रियाज दोनों को एविक्ट करने की मांग उठ रही है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement