Latest News

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के मुरैना में एक नाबालिग की निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दी गई. नाबालिग का शव गांव से कुछ ही दूर बरामद किया गया है. घटना मुरैना के डोंडरी गांव की है, जहां गांव के पास बने खेतों में एक पेड़ के पास सोमवार से लापता नाबालिग का शव मिला.
शव का गला रेता हुआ था और एक कान भी कटा हुआ था. शव जहां मिला वहां पेड़ पर और उसके नीचे तंत्र-मंत्र का सामान, पुजा सामग्री और नारियल रखा हुआ था, जिसके बाद गांववाले इसे नरबलि का मामला मान रहे हैं. बताया जा रहा है कि नाबालिग सोमवार को अपने दोस्तों के साथ दौड़ने के लिए निकला था. सोमवार दोपहर तक वो नहीं आया तो उसकी गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस में की गई. पुलिस और गांववालों ने जब नाबालिग की तलाश शुरू की तो गांव से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ के पास से बाजरे की करब के कूप में छिपाकर रखा गया शव बरामद कर लिया गया. इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई. परिजनों ने नाबालिग की हत्या में उसके दोस्तों और एक तांत्रिक पर शक जताया है, जिसपर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल किसी को समझ नहीं आ रहा कि नाबालिग से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है, जो इतने निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी गई. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स को तैनात कर दिया गया है और संदिग्धों से पूछताछ तेज कर दी गई है, ताकि हत्या का तरीका और उसकी वजह का पता लगाया जा सके.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement