Latest News

भारतीय चुनाव प्रणाली में सुधार की बयार लाने वाले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का रविवार रात 86 साल की आयु में निधन हो गया। शेषन भारत के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाई कुरैशी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कुरैशी ने लिखा कि वह एक सच्चे नेता थे, मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।अपने कड़े रुख के लिए जाने जाने वाले शेषन पहले चुनाव आयुक्त थे, जिन्होंने बिहार में पहली बात चार चरणों में चुनाव कराया था। इस दौरान चारों बार चुनाव की तारीखें बदली गई थीं। चुनाव आयुक्त का पद संभालने से पहले शेषन ने कई मंत्रालयों में भी काम किया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement