Latest News

गोवा की सैर करने आई अमेरिकी युवती एलिजाबेथ मन पिछले 24 घंटों से लापता है, उसके एक परिजन ने शुक्रवार को यह दावा किया। 20 वषीर्य एलिजाबेथ एक योगा रिट्रीट के चलते गोवा में थीं। अमेरिकी नागरिक के गायब होने की घटना पर स्थानीय पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। संयुक्त राष्ट्र के मिनेसोटा राज्य से ताल्लुक रखने वाली एलिजाबेथ (27) अक्टूबर को भारत पहुंची थीं और उत्तरी गोवा के तट पर स्थित गांव अंजुना में एक योग रिट्रीट या शिविर के लिए पंजीकरण कराया था। 

अमेरिका में रहने वाली उनकी आंटी जेनी जेन्सन हॉफमैन के मुताबिक, वह गुरुवार से लापता है, उन्होंने मन का पता लगाने के लिए फेसबुक का सहारा लिया है और 'हेल्प अस फाइंड एलिजाबेथ मन' नामक एक अभियान की शुरुआत की है। एलिजाबेथ की इस आंटी ने कहा, 'पिछले 24 घंटों से एलिजाबेथ ने अपने माता-पिता संग बात नहीं की है। अपने घरवालों संग उसके हर रोज संपर्क करने की बात थी। हमने अमेरिकी दूतावास से संपर्क किया है और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं, जिन्होंने एलिजाबेथ का पता लगाने के लिए एक टीम का गठन किया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement