Latest News

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बन सकते हैं. जबकि गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बोर्ड के नए सचिव हो सकते हैं.

जय शाह सहित संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा सोमवार को होगी.

नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन सोमवार यानी 14 अक्टूबर है लेकिन माना जा रहा है कि चुनाव नहीं होगा क्योंकि अब तक किसी उम्मीदवार के विरोध में किसी अन्य उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है.

बीसीसीआई के बोर्ड के पांच सदस्यों का चुनाव 23 अक्तूबर को होना है.

माना जा रहा है कि बीसीसीआई और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन में काम कर चुके पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ब्रजेश पटेल आईपीएल के नए चेयरमैन बनाए जा सकते हैं.

47 साल के गांगुली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल के मौजूदा अध्यक्ष हैं और उनके लिए सितंबर 2020 में अपने पद से हटना अनिवार्य है. इसके बाद उन्हें तीन साल के कूलिंग पीरियड में जाना होगा.

माना जा रहा है कि अगर गांगुली बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बने तो वो दस महीनों तक इस पद पर काम करेंगे.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement