Latest News

ठाणे : पुलिस ने उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में मानसिक रूप से निशक्त 15 साल की भतीजी से बलात्कार करने के आरोप में उसके फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी ने बाद में बच्ची को ठाणे जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन पर अकेले छोड़ दिया था।  जोन-3 के पुलिस उपायुक्त विवेक पंसारे ने कहा कि पीड़िता 29 मई, 2019 को कल्याण स्टेशन पर मिली थी। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से निशक्त किशोरी अपनी पहचान नहीं बता पा रही थी और वह पुलिस को बस इतना बता सकी कि वह जलगांव से है और पांच महीने की गर्भवती है। कल्याण की महात्मा फुले चौक पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
बुआ और फूफा के साथ रहती थी पीड़िता
पंसारे ने बताया कि जलगांव की लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट, मतदाता सूची और आधार की पांच महीने तक जांच करने के बाद पुलिस ने इस सूचना पर ध्यान केंद्रित किया कि लड़की हतकार समुदाय से हो सकती है। बाद की जांच में सामने आया कि किशोरी जलगांव के मुक्तीनगर के कुर्हा की थी और अपनी बुआ और फूफा के साथ रह रही थी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसके फूफा को बुधवार को गिरफ्तार किया, जब उसने स्वीकार कर लिया कि उसने कई बार लड़की से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को जब पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी हुई तो वह उसे कल्याण ले गया और स्टेशन पर छोड़ कर चला गया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement