Latest News

ठाणे,  एक मणिपुरी युवक पर सोमवार को सुबह कुछ लोगों ने न सिर्फ चाकू से हमला ?किया, ?बल्कि उसे लूटने के बाद चलते आॅटो-रिक्शा से फेंक कर फरार हो गए. युवक एक होटल में सुपरवाइजर है. यह घटना सोमवार की रात की है. युवक का नाम पांग्मायुंग रायखान है. जब यह घटना घटी तब रायखान आपनी शिफ्ट पूरी करके घर लौट रहे थे. अपने आॅफिस के बाहर रायखान दो आॅफिस कलीग के साथ शेयरिंग आॅटो का इंतजार कर रहे थे. उन्हें ठाणे के भयंदर पाड़ा में अपने घर जाना था. तभी एक आॅटो वाघबिल ओवरब्रिज पर रुका. आॅटो में ड्राइवर के अलावा तीन और सवारियां थीं. उनके कलीग दूसरे आॅटो का इंतजार करने लगे, जबकि रायखान उसमें बैठ गए. जब आॅटो ओवला नाका पर पहुंचा तो ड्राइवर ने पेशाब करने के बहाने आॅटो रोक दिया.
आॅटो रुकने के बाद ड्राइवर के साथ दो अन्य सवारियां भी उतर गईं. जब वे तीनों लौटकर आए तो ड्राइवर ने अन्य दोनों सवारियों से कहा कि रायखान ने शराब पी रखी है, इसलिए उसे मारना चाहिए. उन दोनों ने रायखान की पीठ में चाकू घोंप दिया और उनके पास जो कुछ भी था उसे जबरन छीन लिया. इसके बाद आॅटो चल पड़ा और उन तीनों ने रायखान को चलते आॅटो से सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए. वहां से गुजर रहे लोगों ने रायखान को देखा और पुलिस को सूचना दी. रायखान को वेदांत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने पाया कि उनके फेफड़े में पंक्चर हो गया है. कसरवाडावली थाने के अधिकारियों ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच करके आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement