Latest News

वाराणसी, वाराणसी में सोमवार की सुबह एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। सदर तहसील में फाच्र्यूनर सवार बस संचालक बबलू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पल्सर से आये बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर बबलू के शरीर में सात गोलियां उतार दी। बबलू के पास भी पिस्टल थी लेकिन उसे निकालने तक का मौका नहीं मिला। जिला मुख्यालय से सटे तहसील परिसर में सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी है। आशापुर के पास स्थित लोहिया नगर में रहता था। मृतक बबलू सिंह फाच्‍र्यूनर गाड़ी (यूपी 32 ईई 0900) से सोमवार की सुबह 10 बजे तहसील सदर पहुंचा था। पल्‍सर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। एसडीएम सदर कार्यालय के सामने पल्‍सर सवार युवकों ने नितेश का पीछा किया जिससे बचने के लिए वह गाड़ी की तरफ भागा। बबलू की फॉर्चुयनर बुलेटप्रूफ थी और घात लगाए बदमाशों ने गाड़ी का दरवाजा खुलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की। मगर वह ड्राइविंग सीट पर घुसने की कोशिश कर ही रहा था मगर बदमाशों ने उसे गोलियों से भून दिया। नितेश उर्फ बबलू को कुल छह गोलियां लगी हैं और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। हत्‍या के पीछे प्रथमदृष्‍टया प्रॉपर्टी का विवाद माना जा रहा है। .
बबलू सिंह चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के ओदरा का मूल निवासी था। बबलू के पिता वन विभाग में रेंजर से सेवानिवृत्त हैं। बबलू वन विभाग में ठेकेदारी भी करता था। गाजीपुर-वाराणसी रूट पर सहेली नाम से बस चलती है। बबलू कई कार्यालय में कैंटीन भी चलवाता था। यह वाहन लखनऊ में अनीता सिंह के नाम से रजिस्‍टर्ड है। आशापुर निवासी नितेश संभवत: किसी जमीन के सिलसिले में यहां आया था।.
पुलिस के लाख दावों के बाद भी वाराणसी में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो महीने में ही सनसनीखेज सात हत्याओं को अंजाम दे दिया गया। सारनाथ में पाइप कारोबारी, लालपुर में दिव्यांग दिलीप को गोली से उड़ाया गया। सारनाथ में ही बुजुर्ग महिला दुकानदार को चार गोलियां मारकर मौत की नींद सुला दिया गया। बीएचयू में बुजुर्ग दुकानदार की हत्या कर दी गई। शहर के बीचोबीच काली महाल में पुरोहित और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यहां पूरे परिवार की हत्या होनी थी। बेटे संयोग से बच गए। आज बस संचालक की हत्या कर दी गई।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement