Latest News

हरियाणवी गानों की एक मॉडल ने फोटोग्राफर पर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला मॉडल का आरोप है कि आरोपी ने यूपी के शामली स्थित अपने गांव में ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
युवती ने इसकी शिकायत मानेसर महिला थाना (दक्षिण) में दी है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, एफआईआर की प्रति यूपी पुलिस को भेज दी गई है। 
मानेसर थाना क्षेत्र के गांव में किराये पर रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब छह माह पहले फोटो शूट के सिलसिले में यूपी के शामली जिले के टोडड़ा गांव निवासी फोटोग्राफर गोविंद ने उसे अपने गांव टोडड़ा में बुलाया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने कहा कि वह उससे शादी कर लेगा।
शादी का झांसा देकर कई बार आरोपी ने उसे अपने गांव में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय पहले आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने विरोध किया तो वह फेसबुक पर उसके खिलाफ गंदे गंदे कमेंट्स करने लगा। आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो भी फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी दी। पीड़िता की ओर से महिला थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी गई।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement