Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में बाढ़ के कहर को देखते हुए एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे ने विधानसभा चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा है। राज ठाकरे की इस मांग पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह निर्णय लेना चुनाव आयोग का काम है। 

बता दें कि राज्य के सांगली और कोल्हापुर जिले बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हैं। सरकारी मशीनरी बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगी हुई है। महाराष्ट्र के तीन जिले कोल्हापुर, सांगली और सातारा के ज्यादातर क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर गया है। नासिक जिले की हालत भी अच्छी नहीं है। राज्य में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। 

दूसरी ओर, अक्टूबर में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी चुनाव आयोग ने शुरू कर दी है। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा का अंतिम दिन 9 नवंबर है, जबकि 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को पूरा हो रहा है। माना जा रहा है कि 25 अक्टूबर से पहले इन राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी करना है। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में बीजेपी की सरकार है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement