Latest News

मुंबई : अगर आप कल यानी 7 मई को फ्लाइट से मुंबई जाने वाले हैं तो यह सूचना आपके लिए है। 7 मई को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट  से कोई फ्लाइट न तो उड़ान भरेगी और न ही बाहर से आने वाली फ्लाइट लैंड करेगी। गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर सन्नाटा ही पसरा रहेगा क्योंकि मॉनसून से पहले होने वाले बड़े मेंटेनेंस के लिए मेन रनवे और सेकेंडरी रनवे को गुरुवार सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक के लिए बंद किया गया है।

छह महीने पहले ही बना लिया था प्लान

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अनुसार, 7 मई को रनवे मेटिंनेंस के लिए एयरपोर्ट बंद करने का प्लान 6 महीने पहले बना लिया गया था। सभी घरेलू और इंटरनेशनल एयरलाइंस को इस बारे में सूचना दे दी गई थी। अधिकतर एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल पहले ही बदल लिए हैं। फिर भी मुंबई आने-जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने, देरी होने और रूट बदलने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। एयरलाइंस फ्लाइट का रूट बदलकर उन्हें पुणे, अहमदाबाद और गोवा जैसे आस-पास के एयरपोर्ट पर भेज सकती हैं। अपनी फ्लाइट का स्टेटस जानने के लिए अभी अपनी एयरलाइन का ऐप या छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपो की वेबसाइट देखें।

देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्‌डा

मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे  से प्रतिदिन औसतन 950 से 1,000 से अधिक उड़ानें (टेक-ऑफ और लैंडिंग मिलाकर) संचालित होती हैं। नवंबर 2025 में इस हवाई अड्डे ने 24 घंटे में 1,036 उड़ानों के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया था, जो इसे दुनिया का सबसे व्यस्त सिंगल-रनवे हवाई अड्डा बनाता है। मुंबई एयरपोर्ट के बोझ को कम करने के लिए ही नवी मुंबई में एक दूसरा एयरपोर्ट बनाया गया है। इसका प्रबंधन भी अडानी समूह के पास ही है। सात मई को एयरपोर्ट छह घंटे बंद रहने के बाद प्री-मानसून वर्क को पूरा किया जाएगा ताकि बारिश के मौसम में एयरपोर्ट से उड़ानें के संचालन में दिक्कत नहीं आए।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement