हमजा बिन लादेन की मौत पर सस्पेंस के बीच ट्रंप ने बताया क्यों अमेरिका के लिए बड़ा खतरा था
वाशिंगटन, अमेरिका ने गुरुवार को अलकायदा के आतंकी हमजा बिन लादेन(Hamza bin Laden) की मौत का दावा किया है। अमेरिका के लिए एक वक्त बड़ा खतरा बनने वाले अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा मार गिराया गया है। हालांकि अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी हमजा की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। ये भी साफ नहीं है कि हमजा की मौत कहां और कैसे हुई।हमजा की मौत में अमेरिका का हाथ है या नहीं ये भी साफ नहीं हुआ है। हालांकि, अमेरिका के खुफिया अधिकारियों ने हमजा बिन लादेन की मौत का दावा किया है।
हमजा बिन लादेन की मौत पर सस्पेंस के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलकायदा आतंकी हमजा बिन लादेन की मौत पर बयान दिया है। ट्रंप ने यहां गुरुवार को कहा है कि हमजा बिन लादेन अमेरिका के लिए बड़ा खतरा था।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.