Latest News

मुंबई : मुंबई एनसीपी को बड़ा झटका लगा है. अध्यक्ष सचिन अहीर आज शिवसेना
में शामिल हो गए हैं. महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले
इसे बड़ा सियासी फैसला माना जा रहा है. सचिन अहीर ने उद्धव ठाकरे और उनके
बेटे आदित्य ठाकरे की उपस्थिति में पार्टी ज्वाइन की. अहीर इससे पहले
कांग्रेस-एनसीपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं.
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से राजनीतिक
उठापटक शुरू हो गई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) मुंबई के पूर्व
अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सचिन अहीर ने पार्टी छोड़ दी है. वह गुरुवार को
शिवसेना में शामिल होंगे. सचिन अहीर के इस कदम से मुंबई में एनसीपी को
बड़ा झटका लगा है. सचिन अहीर को मुंबई में एनसीपी का बड़ा चेहरा माना जाता
है. ऐसे में उनके शिवसेना में जाने से विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की
तैयारियों को बड़ा झटका लगा है. उनके अलावा एनसीपी नेता छगन भुजबल के
शिवसेना में शामिल होने की चर्चा भी जोरों पर है. हालांकि, गुरुवार को
उन्होंने ऐसे सभी अटकलों को विराम देते हुए कहा कि वो किसी अन्य पार्टी
में शामिल नहीं हो रहे.
अहीर ने बुधवार देर रात वर्ली में अपने समर्थकों के साथ बैठक की और फिर
यह फैसला लिया. उनके शिवसेना में शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनावों
में मुंबई में शिवसेना की ताकत को बल मिलेगा.
वहीं, एनसीपी इस बदलाव से काफी कमजोर हो सकती है. बता दें कि अहीर को
रोकने के लिए एनसीपी ने खूब जोर आजमाइश की लेकिन सफलता शिवसेना को मिली.
एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने अहीर को रोकने की तमाम कोशिशें
की लेकिन वो विफल रहे. वहीं सचिन अहिर इंटरव्यू में कहते हुए नजर आए कि मैं पवार साहब की राष्ट्रवादी के लोगों को नहीं तोडूंगा????


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement