Latest News

मुंबई : इसी साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बीजेपी ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में फूंक दिया था। अब पार्टी एक अगस्त से राज्यभर में महाजनादेश यात्रा निकालने जा रही है। योजना के अनुसार, 1 अगस्त से अमरावती जिले के मोजरी से बीजेपी महाजनादेश यात्रा निकालेगी। इस यात्रा में सरकार के अपने पांच साल का हिसाब-किताब जनता को देगी। बुधवार को बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाजनादेश यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज के जन्मस्थान से यात्रा शुरू होगी और नासिक में खत्म होगी। उन्होंने कहा कि यह महाजनादेश यात्रा दो चरणों में निकाली जाएगी। पहला चरण 1 से 9 अगस्त तक होगा, जो नंदूरबार में खत्म होगा। दूसरे चरण की यात्रा 17 अगस्त से शुरु होगी और 31 अगस्त को खत्म होगी। 

इन दोनों चरण की यात्रा 32 जिले से होकर गुजरेगी और कुल 4,384 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। दोनों चरणों को मिलाकर कुल 150 विधानसभा क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी। पाटील ने कहा कि इस दौरान 87 बड़ी सभाएं और 57 स्वागत सभाएं होंगी। यात्रा के प्रमुख प्रदेश महासचिव सुजीत सिंह ठाकुर हैं। पाटील ने बताया कि महाजनादेश यात्रा के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement