Latest News

मुंबई : अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील और दाऊद इब्राहिम के खिलाफ जांच कर रही मुंबई पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। बताया जा रहा है कि पुलिस न छोटा शकील के खास अफरोज वाड्रिया उर्फ अहमद रजा को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वाड्रिया छोटा शकील का बेहद करीबी सहयोगी था। पुलिस ने बताया कि वह छोटा शकील के लिए हवाला लेनदेन का काम करता था। उसे गिरफ्तार करने के लिए पहले से लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया था। इसी नोटिस के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह देश के बाहर था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा रखा था। मंगलवार को वह जैसे ही वह मुंबई पहुंचा उसे हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।  पुलिस अधिकारी के अनुसार अहमद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील दोनों की सलाह पर हवाला लेनदेन को अंजाम देता था। अधिकारियों ने बताया कि उसका संपर्क सीधे दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी फहीम मचमच से होता था।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement