Latest News

मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र घाटकोपर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रविवार को 20 वर्षीय नवविवाहिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना नारायण नगर में एलबीएस मार्ग के फुटपाथ पर सुबह के वक्त हुई। पुलिस ने हालांकि यह नहीं बताया कि इस वारदात को किन परिस्थितियों में अंजाम दिया गया। मृतका मीनाक्षी चौरसिया की कुछ महीने पहले शादी हुई थी और वह गर्भवती थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्यारों की तलाशी की जा रही थी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement