Latest News

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ जब एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो उनके तमाम फैन्स ने उन्हें घेर लिया. ये क्रेजी फैन कटरीना कैफ संग सेल्फी लेना चाहते थे. गार्ड्स ने फैन्स को कटरीना से दूर किया और एक्ट्रेस आगे बढ़ने लगीं. लेकिन तभी इन फैन्स ने आकर दोबारा कटरीना को घेर लिया. बेहद संतुलित कटरीना कैफ ने कहा, "आराम से. आराम से. वहां से करो." एक्ट्रेस स्थिर होकर खड़ी हो गईं, ताकि ये फैन्स तस्वीरें ले सकें.

फैन्स ने तस्वीरें लीं और इसके बाद बेहद कॉन्फिडेंट कटरीना वहां से वॉकआउट कर गईं. कलाकारों के लिए कई बार फैन्स का दीवानापन दिक्कत का सबब बन जाता है. हाल ही में इंडिया टुडे माइंडरॉक्स में बातचीत के दौरान अनन्या पांडे ने बताया था कि फैन्स कई बार बाइक से उनका पीछा करने लग जाते हैं और उनके घर के नीचे डेरा जमा लेते हैं.

कुछ कलाकार जहां फैन्स की इन हरकतों से इरिटेट होकर भड़क जाते हैं, वहीं कुछ सेलेब्स अच्छी तरह जानते हैं कि इससे किस तरह हैंडल करना है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ जब एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो उनके तमाम फैन्स ने उन्हें घेर लिया. ये क्रेजी फैन कटरीना कैफ संग सेल्फी लेना चाहते थे. गार्ड्स ने फैन्स को कटरीना से दूर किया और एक्ट्रेस आगे बढ़ने लगीं. लेकिन तभी इन फैन्स ने आकर दोबारा कटरीना को घेर लिया. बेहद संतुलित कटरीना कैफ ने कहा, "आराम से. आराम से. वहां से करो." एक्ट्रेस स्थिर होकर खड़ी हो गईं, ताकि ये फैन्स तस्वीरें ले सकें.

फैन्स ने तस्वीरें लीं और इसके बाद बेहद कॉन्फिडेंट कटरीना वहां से वॉकआउट कर गईं. कलाकारों के लिए कई बार फैन्स का दीवानापन दिक्कत का सबब बन जाता है. हाल ही में इंडिया टुडे माइंडरॉक्स में बातचीत के दौरान अनन्या पांडे ने बताया था कि फैन्स कई बार बाइक से उनका पीछा करने लग जाते हैं और उनके घर के नीचे डेरा जमा लेते हैं.

कुछ कलाकार जहां फैन्स की इन हरकतों से इरिटेट होकर भड़क जाते हैं, वहीं कुछ सेलेब्स अच्छी तरह जानते हैं कि इससे किस तरह हैंडल करना है. कटरीना कैफ के फैन्स से निपटने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को पैपराजी मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वर्क फ्रंट पर कटरीना काफी अच्छा कर रही हैं. उनकी पिछले दिनों रिलीज फ़िल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी चली. फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. जहां तक बात है एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों की तो कटरीना जल्द ही सूर्यवंशी में अक्षय कुमार संग नजर आएंगी. इसी फिल्म के लिए अक्षय की चर्चित फिल्म मोहरा (1995) के गाने टिप टिप बरसा पानी का रीमेक भी किया जा रहा है. रीमेक सॉन्ग में इस बार रवीना टंडन नहीं बल्कि कटरीना कैफ दिखेंगी.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement