Latest News

 मुंबई : सरकार के विरोध में वातावरण तैयार करने का काम विपक्षी नेता करता है। मैंने विपक्षी नेता पद पर रहते हुए सरकार के विरोध में माहौल तैयार किया। भाजपा
सरकार लाने में मेरा भी योगदान है। ऐसी भावना व्यक्त करते हुए भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने कहा कि जो हुआ सो हुआ, जो कुछ घटा वह हमारे और मुख्यमंत्री दोनों के बीच में है। मेरे और मुख्यमंत्री में तय हो गया है कि आगे क्या करना है? परंतु जो तय हुआ है, वह मैं बताऊंगा नहीं, ऐसा कटाक्ष एकनाथ खडसे ने किया।
विपक्ष के नेता पद पर विजय वडेट्टीवार की नियुक्ति के बाद आभार प्रकट करते हुए खडसे ने राधाकृष्ण विखे पाटील और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जोरदार कटाक्ष किया। आधी उम्र विरोधी दल में चली गई। विपक्षी नेता का गुण आज भी बाहर आता है। इसलिए भूल जाता हूं कि अब सत्ताधारी हूं। कभी-कभी अपने मंत्री
के विषय में भी बोलता हूं। इसलिए मुख्यमंत्री यह न समझे की मैं विखे पाटील की परंपरा शुरू करूंगा। मैं पक्ष में ही रहूंगा, ऐसा खडसे ने कहा।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement