Latest News

भिवंडी: कल्याण नाका के पास मोटरसाइकल चलाते समय मोबाइल से बात से रोकने पर नाराज युवक ने यातायात पुलिसकर्मी के साथ ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिसकर्मी ने युवक के विरुद्ध भिवंडी शहर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिसकर्मी नितिन राठौड़ यातायात नियंत्रित कर रहे थे कि आरोपी सचिन वाघमारे (37) मोबाइल पर बात करते हुए बाइक से जा रहा था। रोकने पर जब वह नहीं रुका, तो राठौड़ ने उसका पीछा किया। लाइसेंस मांगने पर नहीं दिया, जिस पर पुलिसकर्मी और सचिन में विवाद हो गया। इस पर सचिन ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement