Latest News

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक डांस वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि, एक्ट्रेस ने भी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. वीडियो में दीपिका सिंह ओडिसी डांस कर रही हैं. दीपिका ने रेड और ग्रीन वेडिंग कॉस्ट्यूम पहना हुआ है. बता दें कि दीपिका सिंह ट्रेंड ओडिसी डांसर हैं. वो पिछले पांच साल से प्रैक्टिस कर रही हैं.

वीडियो शेयर करते हुए दीपिका सिंह ने लिखा- आध्यात्मिक सुबह #odissi #choreography #Gurukelucharanmohapatra मेरी सुबह बेहद ही सुदंर बन गई क्योंकि मैंने कवच महाशिवरात्रि के शूट के बीच में से कुछ समय निकालकर ओडिसी डांस की प्रैक्टिस की. दीपिका का ये डांस वीडियो वेनिटी वैन में शूट किया गया है.एक तरफ जहां फैंस उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर उनके डांस से खुश नजर नहीं आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- डांस करना बंद करिए. बहुत भयानक हैं ये. 15 साल के लिए ओडिसी की बेसिक चीजें सीखें... फिर एक परफॉर्मेंस का प्रयास करें...दुख...दुख... कृपया इस महान कला का अपमान न करें.

दीपिका ने भी इसका रिप्लाई दिया. उन्होंने लिखा- अपनी बहुमूल्य रिएक्शन के लिए थैंक्यू. लेकिन मैं पिछले 5 सालों से ओडिसी नृत्य कला का अभ्यास और पूजा कर रही हूं. जैसा कि वे ठीक ही कहते हैं, अभ्यास ही मनुष्य को संपूर्ण बनाता है. वीडियो शेयर करते हुए यह साफ तौर से उल्लेख किया गया है कि ये एक प्रैक्टिस वीडियो है. आशा करती हूं कि आपका दिन शुभ हो. वर्क फ्रंट पर दीपिका को सीरियल 'दिया और बाती हम' से खूब पहचान मिली थी. शो में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. अब वो एकता कपूर के नए शो कवच 2 में नजर आ रही हैं.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement