Latest News

मुंबई : केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के वन आच्छादित क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में एक प्रतिशत वृद्धि हुई है और इस दिशा में निरंतर प्रगति लोगों की भागीदारी से ही संभव होगी। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्री ने लोगों से पौधारोपण करने का भी आह्वान किया। सूचना और प्रसारण मंत्री जावड़ेकर ने यहां फिल्म प्रभाग की ऐतिहासिक इमारत गुलशन महल के परिसर का दौरा किया। जावड़ेकर ने कहा, ‘हमारे जीवन में, हम जितनी ऑक्सीजन लेते हैं, उसके लिए हमें कम से कम 10 पौधे लगाने चाहिए।' 

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में, भारत के वन आच्छादित क्षेत्र में 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’जावड़ेकर ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement