Latest News

जयपुर: राजस्थान के पाली स्थित एक मंदिर में रेप के आरोपी नाबालिग दलित को लोगों ने बीच सड़क पर लाठियों से पीटा। पिटाई का विडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि 1 जून को कुछ लोगों ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के आरोपी एक दलित लड़के (17) को पकड़ा था। पाली के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के मुताबिक, 'आरोपी के खिलाफ 1 जून को बलात्कार के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया। उसे पकड़ लिया गया है और बाल सुधार गृह भेज दिया गया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement