Latest News

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस तापसी पन्‍नू ने हाल ही में एक और 3 बेडरूम अपार्टमेंट खरीदा है। यह अपार्टमेंट उन्‍होंने उसी बिल्‍डिंग में खरीदा है जिसमें वह पहले से रह रही हैं। इस डिवेलपमेंट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, जब तापसी को पता चला कि उनकी सोसायटी में ही एक और अपार्टमेंट सेल हो रहा है, उन्‍होंने उसे तुरंत खरीद लिया। सूत्र ने आगे बताया, 'तापसी की बहन शगुन जिन्‍होंने उनके घर में इंटीरियर का काम किया था, वही इस अपार्टमेंट को भी डिजाइन करेंगी। दोनों ने डिजाइन के लिए थीम पर माथापच्‍ची शुरू कर दी है और जल्‍द ही इस पर काम शुरू होगा।' 

बता दें, दो साल पहले तापसी ने अपने लिए 3 बेडरूम अपार्टमेंट खरीदा था। इसमें वह पिछले साल शिफ्ट हुई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐक्‍ट्रेस ने हाल ही में अनुराग कश्‍यप की फिल्‍म 'सांड की आंख' की शूटिंग पूरी की है जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्‍हा, कीर्ति, नित्‍या मेनन और शरमन जोशी के साथ दिखेंगी। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement