Latest News

आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप 2019 का के दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को पाकिस्तान और विंडीज की टीमें नॉटिंगम के टेंट ब्रिज ग्राउंड पर एक दूसरे से भिड़ेंगी। पाकिस्तान के लिए हालांकि विश्व कप से पहले का सफर अच्छा नहीं रहा है। उसने लगातार 10 वनडे मैचों में हार झेली है तो वहीं विश्व कप के अभ्यास मैच में अफगानिस्तान ने उसे पटखनी दी। जबकि बांग्लादेश के साथ दूसरा अभ्यास मैच बारिश के कारण धुल गया था। वहीं, वेस्ट इंडीज ने विश्व कप अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड जैसी मजबूत और संतुलित टीम के खिलाफ 421 रन का स्कोर बनाकर अपनी फॉर्म का परिचय दे दिया है। अगर पिछले कुछ महीनों की बात करें तो वेस्ट इंडीज के प्रदर्शन में अप्रत्याशित सुधार आया है। इस समय आईसीसी वनडे रैंकिंग में विंडीज दुनिया की नंबर 8 टीम है। जबकि पाकिस्तान 7वें नंबर की टीम है। दोनों ही टीमों में अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण है। इस मुकाबले के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
वेस्ट इंडीज की टीम क्रिकेट विश्व कप के शुरुआती दो संस्कणों यानी 1975 और 1979 में अपना परचम लहराने के बाद इस खिताब को नहीं जीत सकी है। वहीं पाकिस्तान ने भी 1992 में अपना पहला और इकलौता वनडे विश्व कप खिताब जीता था। ये दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला जीतकर विश्व कप में अपने अभियान की शुभ शुरुआत करना चाहेंगी। वेस्ट इंडीज की टीम की अगुवाई जेसन होल्डर कर रहे हैं, जबकि दक्षिण पाकिस्तान टीम की कमान सरफराज अहमद के हाथों में है। आइए जानते हैं कि वेस्ट इंडीज और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2019 का पहला  मैच आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं...?

कब और कहां खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच?
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 31 मई यानी शुक्रवार को साउथैम्पटन के  ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होगा यह मुकाबला?
पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज के बीच होने वाले विश्व कप के इस पहले मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगी। वहीं स्थानीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

कहां देख सकेंगे इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप मुकाबला?
विश्व कप 2019 के इस मुकाबले को आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकेंगे। हिंदी में कॉमेंट्री के लिए आप विश्व कप का यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देख सकते हैं। आप विश्व कप मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग 'हॉटस्टार' पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच के हर पल के LIVE अपडेट की जानकारी आप हमारी वेबसाइट https://www.livehindustan.com/cricket पर भी पा सकते हैं। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के सभी मैचों के लाइव अपडेट्स व सभी खबरें आप हमारी वेबसाइट https://www.livehindustan.com के 'वर्ल्ड कप' पेज पर देख सकेंगे।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement