Latest News

मुंबई : नालासोपारा के तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक शख्स ने 31 वर्षीय महिला को नेता बताकर उससे दोस्ती की और बाद में उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़ित महिला ने मंगलवार की तुलिंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 376, 506, 504 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, नालासोपारा पूर्व की रहने वाली 31 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि एमडी नगर निवासी कल्पेश तुकाराम पाडावे ने नवंबर 2018 में महिला से दोस्ती की और कहा कि वह बड़ा लीडर है और उसकी बहुत पहचान है। महिला उसके झांसे में आ गई। उसने महिला को धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement