Latest News

अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी नेता की गोली मारकर हत्याउत्तर प्रदेश के अमेठी की जामो कोतवाली क्षेत्र के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान और स्मृति ईरानी के करीबी भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह को बीती रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें ट्रामा सेन्टर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। स्मृति  ईरानी सुरेंद्र सिंह के परिवार से मिलने के लिए दिल्ली से अमेठी के लिए रवाना हो चुकी हैं।

अमेठी के एसपी ने बताया कि सुरेंद्र सिंह की सुबत 3 बजे गोली मारकर हत्या की गई है। हमने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक पुराने विवाद या राजनीतिक विवाद के कारण हो सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह गांव के बाहर अर्धनारीश्वर मंदिर के पास ही सोया करते थे। बीती रात भी वही सोए हुए थे तभी रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे अचानक पहुंचे अज्ञात लोगों ने उन्हें जगाया और गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग वहां पहुंचते बदमाश भाग खड़े हुए। लोग उन्हें लेकर ट्रामा सेंटर लखनऊ पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप और तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी तक घटना का कोई सुराग नहीं लग सका है। सुरेंद्र सिंह अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के बेहद करीबी माने जाते हैं। उनके गांव भरे हो बरौलिया को ही पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर ने गोद लिया था।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement