Latest News

मुंबई : कॉटन ग्रीन के एक मोबाइल रिपेयर मैकेनिक को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उसे करीब 31.80 करोड़ रुपये की GST देनदारी से संबंधित नोटिस मिले। मैकेनिक महेंद्र म्हापणकर ने आरोप लगाया है कि उसके पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम पर कंपनी खोली गई और उसके जरिए करोड़ों रुपए के वित्तीय लेन-देन किए गए। म्हापणकर ने मामले की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से की। शिकायत के आधार पर कालाचौकी पुलिस ने संजय तांबे, उसके दोस्त सुभान कुरैशी और उनके सहयोगियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 120 (बी) और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच अब EOW को सौंप दी गई है। शिकायत के अनुसार, म्हापणकर कॉटन ग्रीन में मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान वह बीएमसी में क्लीन-अप मार्शल के तौर पर काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात तांबे से हुई, जो भी इसी तरह का काम करता था। आरोप है कि बाद में तांबे ने म्हापणकर को कारोबार शुरू करने का प्रस्ताव दिया और इसके लिए उसके जरूरी दस्तावेज ले लिए।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement