Latest News

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस ने मामले में 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इसमें मोबाइल डेटा, चैट, कॉल रिकॉर्ड, गूगल सर्च हिस्ट्री और गवाहों के बयान समेत कई डिजिटल सबूत शामिल किए गए हैं. चार्जशीट के मुताबिक, हत्या की योजना बनाने के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया से जानकारी जुटाई गई थी. इसी बीच केतन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी पीठ पर सिया गोयल के नाम का टैटू बनवाता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि केतन ने यह टैटू सिया के जन्मदिन पर उसे सरप्राइज देने के लिए बनवाया था.

सिया गोयल का जन्मदिन 19 जून को था. इससे पहले केतन ने अपनी पीठ पर सिया के नाम का टैटू बनवाया था. बताया जा रहा है कि वह जन्मदिन के मौके पर सिया को यह टैटू दिखाकर सरप्राइज देना चाहता था. अब इस टैटू से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें केतन टैटू बनवाते हुए नजर आ रहा है. हत्या की जांच के दौरान यह जानकारी भी पुलिस के सामने आई है.

पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, हत्या की योजना बनाने के दौरान इंटरनेट पर कई तरह की जानकारी जुटाई गई. इसमें हत्या के पुराने मामलों और ट्रेकिंग हादसों से जुड़ी जानकारी भी सर्च की गई. चार्जशीट में दावा किया गया है कि सिया गोयल ने गूगल पर ‘सोनम केस’ सर्च किया था और उसके बारे में जानकारी जुटाई थी.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement