Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं. अमरावती में मूर्तिकार नरेश जोहरे द्वारा बनाई जा रही विशेष थीम और पर्यावरण के अनुकूल प्रतिमाओं की मांग महाराष्ट्र के साथ मध्यप्रदेश और तेलंगाना तक है. यहां बाल गणेश, पशुपतिनाथ और तूतारी रूप में बप्पा की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं.

मुंबई के गणेश गली स्थित 'मुंबई का राजा' पंडाल में इस बार 99वें वर्ष के अवसर पर महाराष्ट्र के संतों की परंपरा दर्शाई जा रही है. वहीं खेतवाड़ी की 11वीं गली में 'मुंबई का महाराजा' के तहत भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार में 47 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे मूर्तिकार सुनील वराड़कर ने तैयार किया है. इसके अलावा खेतवाड़ी की 4वीं गली में 'किसान बचाओ' थीम पर पंडाल और 32 फीट ऊंची लंबोदर प्रतिमा स्थापित की गई है. परेल की कार्यशाला में मुंबई के प्रमुख पूजा पंडालों के लिए 24 घंटे मूर्तियों का निर्माण कार्य जारी है.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement