Latest News

कल्याण : कल्याण ईस्ट के भानु ज्योत हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे मरीज के बेटे ने अस्पताल के डॉक्टर की पिटाई कर दी। इस घटना से अस्पताल में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। इसकी शिकायत कल्याण के कोलसे वाड़ी पुलिस स्टेशन भानुज्योत अस्पताल प्रशासन ने दर्ज करवाई है। इस घटना की गहन छानबीन पुलिस कर रही है। इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में संबंधित लोगों का बयान दर्ज किया जा रहा है और गहन छानबीन की जा रही है। साथ ही मरीज के बेटे को हिरासत में लेकर उससे भी पूछताछ जारी है, अभी तक कथित आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि एक मरीज अपने बेटे विनीत देशमुख के साथ अस्पताल आया था। मरीज की जांच के बाद डॉ. योगेंद्र जायसवाल उसके स्वास्थ्य और बीमारी के बारे में समझा रहे थे। इसी दौरान मरीज का बेटा कथित तौर पर डॉक्टर से बहस करने लगा। स्थिति बिगडऩे पर मरीज ने खुद अपने बेटे को डॉक्टर के केबिन से बाहर जाने के लिए कहा। लेकिन कुछ देर बाद विनीत देशमुख दोबारा डॉक्टर के केबिन में पहुंचा और डॉ. योगेंद्र जायसवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। इस मामले में कल्याण की कोलसेवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।उल्लेखनीय है कि डोंबिवली के शास्त्री नगर हॉस्पिटल में डॉक्टर और नर्स के साथ मारपीट की घटना के बाद अब कल्याण में सामने आए इस मामले ने अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से डॉक्टरों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार और प्रशासन को सख्त और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं भयमुक्त माहौल में जारी रह सकें।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement