Latest News

ठाणे : शहर के वागले इस्टेट इलाके के श्रीनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत रामनगर में पिछले दिनों रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) के पदाधिकारी अशोक कांबले पर कोयता और लोहे की रॉड से हमला किया गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कांबले की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने इस मामले में अर्जुन कोकणे को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका बेटा आकाश कोकणे (30) फरार बताया गया है।

हत्या आरोपी एक अरेस्ट

बताया गया कि आरपीआई पदाधिकारी अशोक कांबले अपने परिवार के साथ वागले इस्टेट के रामनगर इलाके में रहते थे 14 अप्रैल को डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के मौके पर इलाके में जुलूस निकाला गया था। इस जुलूस में आरोपी आकाश एक ऐसी जगह से जा रहा था, जहां महिलाएं नाच रही थी।

धक्का देना पड़ा भारी

इस वजह से आरपीआई पदाधिकारी अशोक कांबले ने उसे धक्का दे दिया था। जिसको लेकर आकाश ने धमकी दी थी। 8 मई को अशोक कांबले इलाके में हल्दी के एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। उस समय अर्जुन और आकाश ने उस पर हमला कर दिया।

पत्नी के सामने लोहे की रॉड से की पिटाई

चिल्लाने पर जब उसकी पत्नी अर्चना वहां आई, तो आकाश उसके सामने कोयता से मार रहा था। जबकि अर्जुन उसे लोहे की रॉड से पीट रहा था। इस हमले में घायल अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement