Latest News

मुंबई : वर्ली की 45 साल की इंश्योरेंस एजेंट महिला से साइबर ठगों ने 13.08 लाख रुपए ठग लिए। फ्रॉड करने वाले ये पैसा एक महीने में वसूल किए। साइबर सेल में दी गई शिकायत के मुताबिक टेलीग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब का ऑफर देकर ठगों ने खुद को "LTC COIN" कंपनी से जुड़े होने का दावा किया और महिला को पहले छोटे-छोटे ऑनलाइन 'टास्क' करवाए। 120 और 600 का कमीशन भी दिया ताकि सब जेनुइन लगे। जब पीड़ित महिला पूरी तरह भरोसे में आ गई तो ठगो ने बड़ा जाल फेंका, ट्रेडिंग मेंटर्स और नकली क्रिप्टो डैशबोर्ड दिखाकर क्रिप्टो ट्रेडिंग में पैसे लगाने को कहा जिसके लिए उन्होंने कई अकाउंट में महिला से पैसे ट्रांसफर करवाए।

महिला ने भरोसा करके अलग अलग अकाउंट में कुल 13.08 लाख भेज दिए। पर जब लगाए गए पैसे वापस नहीं आए तो शिकायतकर्ता को ठगे जाने का एहसास हुआ जिसके बाद उसने साइबर सेल से संपर्क साधा और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। टेलीग्राम/व्हाट्सएप पर 'घर बैठे कमाई', 'क्रिप्टो में डबल मुनाफा' वाले मैसेज 99% फ्रॉड होते हैं। पहले छोटा पैसा देकर भरोसा जीतते हैं, फिर बड़ा अमाउंट मांगते हैं आपके साथ अगर ऐसा फ्रॉड होता है तुरंत 1930 पर कॉल करें या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत करें। पहले 1-2 घंटे गोल्डन आवर होते हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement