Latest News

मुंबई : मुंबई में रहने वाले लाखों घर मालिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुंबई महानगरपालिका ने संपत्ति कर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब मुंबई में 700 स्क्वेयर फुट तक के आवासीय मकान को प्रॉपर्टी टैक्स से पूरी छूट मिलेगी। पहले यह सीमा 500 वर्ग फुट तक ही थी, जिसे अब बढ़ाकर 700 वर्ग फुट कर दिया गया है। महायुती सरकार की सहमति के बाद इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दे दी गई है। 

BMC के इस नए फैसले के मुताबिक अब 700 वर्ग फुट तक के केवल आवासीय  वाले घरों को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट मिलेगी। कमर्शियल प्रॉपर्टी या व्यावसायिक उपयोग वाली संपत्तियां इस छूट के दायरे में नहीं आएंगी। इस फैसले से खासकर छोटे और मध्यम आकार के फ्लैट में रहने वाले परिवारों को सीधा फायदा होगा। मुंबई में बड़ी संख्या में घर 700 वर्ग फुट से कम क्षेत्रफल के हैं, ऐसे में लाखों परिवार इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।

BMC को होगा 700 करोड़ का रेवेन्यू लॉस

मुंबई बीएमसी के अनुमान के मुताबिक इस फैसले से हर साल करीब 700 करोड़ रुपये का रेवेन्यू लॉस होगा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और मिडिल क्लास परिवारों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। मुंबई जैसे महंगे शहर में संपत्ति कर एक बड़ा खर्च होता है। ऐसे में यह राहत आम नागरिकों के लिए बड़ी मदद मानी जा रही है।

किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

इस निर्णय का सबसे बड़ा लाभ उन लोगों को मिलेगा जो छोटे फ्लैट, चॉल या पुरानी इमारतों में रहते हैं। लोअर मिडिल क्लास और मिडिल क्लास परिवारों के लिए यह कदम आर्थिक राहत लेकर आया है। बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, शहर में बड़ी संख्या में 700 वर्ग फुट के अंदर हैं, जिससे लाखों घरमालकों को सीधा लाभ मिलेगा। अब मुंबईकरों को उम्मीद है कि यह फैसला जल्द लागू होगा और आने वाले आर्थिक वर्ष से उन्हें सीधी राहत मिलेगी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement