Latest News

मुंबई : बढ़ती महंगाई के बीच जारी ताजा रिपोर्ट कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2026 में दुनिया के सबसे महंगे शहरों की नई तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में स्विट्जरलैंड के शहरों ने अमीरी और महंगाई के मामले में कब्जा कर रखा है, वहीं भारत में मुंबई इस साल भी सबसे खर्चीला महानगर बना हुआ है। हालांकि, इस साल दिल्ली ने खर्चीले महानगर के मामले में बेंगलुरु को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गया। 

सर्बिया की डेटा प्लेटफॉर्म कंपनी नंबियो ने दुनिया के 506 शहरों का डाटा जारी किया है। कंपनी हर साल जीवन यापन लागत डाटा जारी करती है। पिछले चार साल(2023-2026 के बीच) के आंकड़ों के आधार पर पाया गया कि दिल्ली में लिविंग इंडेक्स की लागत लगातार बढ़ी है। वर्ष 2023 में दिल्ली का लिविंग इंडेक्स 21.8 पर था, जो इस साल बढ़कर 23.2 पहुंच गया है। वहीं मुंबई का इंडेक्स इस साल 26.3 और बेंगलुरू का 21.9 दर्ज किया गया। 

किसको कितनी रैंकिंग

रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख (118.5) दुनिया का सबसे महंगा शहर बना हुआ है। उसके बाद जेनेवा और बेसल का नंबर है। वहीं न्यूयॉर्क 100 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर है। इस सूची में मुंबई को 445वें, दिल्ली को 454वें और बेंगलुरू को 457वें स्थान पर रखा गया है। सूचकांक में गुरुग्राम (450) और नोएडा (458) का नाम भी है। बता दें, यह रैंकिंग न्यूयॉर्क सिटी को आधार (100) मानकर बनाई गई है। यानी दिल्ली में रहने की लागत न्यूयॉर्क सिटी से 76.8 फीसदी कम है।

छह फीसदी से अधिक की वृद्धि

दिल्ली में पिछले चार साल का इंडेक्स बताता है कि यहां बुनियादी सुविधाओं और खान-पान की लागत में लगभग 6.4 फीसदी की वृद्धि हुई है। मुंबई में एक व्यक्ति का औसत मासिक खर्च (बिना किराये के) 30-35 हजार तक है। वहीं दिल्ली में एक परिवार (4 सदस्य) का औसत खर्च 85 से एक लाख के पार पहुंच गया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement