Latest News

 शरीर को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के ल‍िए द‍िन का पहला आहार खास होना चाह‍िए। नाश्‍ते में आप अंकुर‍ित मूंग का सेवन कर सकते हैं। अंकुर‍ित मूंग में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्‍फोरस, पोटैश‍ियम, ज‍िंक, आयरन, कॉपर, व‍िटाम‍िन ए, व‍िटाम‍िन बी और व‍िटाम‍िन ई आद‍ि की भरपूर मात्रा होती है। कोव‍िड के बाद शरीर की इम्‍यून‍िटी हमारी प्राथम‍िकता बन गई है। आपको बता दें क‍ि अंकुर‍ित मूंग का सेवन करने से शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आप सुबह 1 कटोरी अंकुर‍ित मूंग का सेवन करें, तो द‍िनभर शरीर में एनर्जी रहेगी। सलाद या चाट के रूप में अंकुर‍ित मूंंग खा सकते हैं। इस लेख हम सुबह अंकुर‍ित मूंग खाने के फायदे जानेंगे

अंकुर‍ित मूंग दाल में फाइबर होता है ज‍िससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जो लोग वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं उनके ल‍िए ये अच्‍छा व‍िकल्‍प है। अंकुर‍ित मूंग दाल में कैलोरीज की मात्रा बहुत कम होती है। ये एक हेल्‍दी वेट लॉस फूड है। आप नाश्‍ते में अंकुर‍ित मूंग खाएं। पेट की चर्बी कम करने के ल‍िए अंकुर‍ित मूंग फायदेमंद होता है।   अंकुर‍ित दाल में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ज‍िन मह‍िलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान खून की कमी है उनके ल‍िए ये फायदेमंद है। आप सुबह नाश्‍ते में 1 कटोरी अंकुर‍ित मूंग का सेवन कर सकती हैं। लेक‍िन अंकुर‍ित मूंग को रोजाना खाने के बजाय हफ्ते में 2 से 3 बार ही खाएं।  

  क्‍या आपको भी अक्‍सर कब्‍ज या पेट में गैस की समस्‍या रहती है? अगर हां, तो आपको अंकुर‍ित मूंग का सेवन करना चाह‍िए। अंकुर‍ित मूंग में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से डाइजेशन बेहतर रहता है। लेक‍िन सीम‍ित मात्रा में ही इसका सेवन करें। ज्‍यादा मूंग खाने से पेट में दर्द भी हो सकता हैबीपी कंट्रोल

अंकुर‍ित दाल का सेवन करने से ब्‍लड प्रेशर और कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर न‍ियंत्र‍ित करने में मदद म‍िलती है। मूंग दाल में एंटीऑक्‍सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। त्‍वचा को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

   शरीर में व‍िटाम‍िन्‍स और प्रोटीन की कमी दूर करने के ल‍िए अंकुर‍ित दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने का सबसे अच्‍छा समय सुबह माना जाता है। मूंग दाल में प्रोटीन, म‍िनरल्‍स और व‍िटाम‍िन्‍स की भरपूर मात्रा होती है।      


सुबह मूंग खाने के फायदे: सुबह अंकुर‍ित मूंग का सेवन करने से वजन कम होता है, डाइजेशन अच्‍छा रहता है, खून की कमी दूर होती है और शरीर में पूरे द‍िन एनर्जी रहती है। आप भी इसे अपनी डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement