Latest News

  अदालत के आदेश के पश्चात् शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि MVA सरकार के लिए यह झटका नहीं है। बल्कि दोनों नेताओं का संवैधानिक अधिकार नकारा जा रहा है। दोनों ही इस सदन के सदस्य हैं। संजय राउत ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में वोटिंग करना उनका अधिकार है, किन्तु देश में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने इल्जाम लगाते हुए कहा कि अदालत के फैसले के पीछे कोई और खेल खेल रहा है।

वहीं विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी भाई जगताप ने कहा कि नवाब मलिक एवं अनिल देशमुख का संवैधानिक अधिकार नकारा जा रहा है। उन दोनों पर अभी तक इल्जाम लगे हैं, किन्तु ये साबित नहीं हो पाए हैं। मामले की तहकीकात चल रही है। ऐसे में उन्हें वोट देने का अधिकार ना मिलना गलत है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement